स्वागत

Wednesday, June 2, 2010

नहीं रहीं उजरा बट

प्रसिद्ध थियेटर अभिनेत्री और भारतीय अभिनेत्री जोहरा सहगल की बहन उजरा बट का पूर्वी पाकिस्तान के सांस्कृतिक शहर लाहौर में निधन हो गया है। वह ९३ वर्ष की थीं। बट ने अपना अंतिम स्टेज कार्यक्रम २००८ में दी थी। उन्होंने अपना ९३ वां जन्मदिन २२ मई को अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया था।

भारत में उत्तराखंड के रामपुर में १९१७ में जन्मी बट ने अपने कैरियर की शुरुआत नृत्यांगना के रूप में १९३७ में की थी। १९४० और १९५० के बीच वह प्रसिद्ध पृथ्वी थियेटर की महत्वपूर्ण महिला में शुमार हो गई। उन्होंने ख्वाजा अहमद अब्बास के नाटक जुबैदा में अभिनय किया और पृथ्वीराज कपूर के साथ महत्वपूर्ण रोल की। पृथ्वी थियेटर के साथ कई वर्षों तक जुड़ी रही बट ने शंकुतला, पठान, किसान, गद्दार और दिवार में अपनी बहन जोहरा के साथ काम किया और लगभग पूरे अविभाजित भारत का अपने समूह के साथ दौरा की। लेकिन १९६४ में वह अपने पति हामिद बट के साथ पाकिस्तान चली गईं। वे रावलपिंडी में शांति का जीवन गुजारने लगीं। बाद में अक्टूबर १९८५ में वह अजोका थियेटर में शामिल हो गईं।

वह इस समूह की अध्यक्ष भी बनी। अजोका के साथ उन्होंने पहला नाटक चाक चक्कर किया था। उन्होंने इस समूह के साथ बारी, दुखनी, दुख दरिया, तालिसमती टाटा, तीसरी दस्तक, काली घटा, अधुरी जैसे प्रसिद्ध नाटक किए।
(नई दुनिया,दिल्ली,2 जून,2010. चित्र में बहन जोहरा सहगल के साथ उजरा बट)

3 comments:

  1. आईये जाने .... प्रतिभाएं ही ईश्वर हैं !

    आचार्य जी

    ReplyDelete
  2. श्रृद्धांजलि!!

    ReplyDelete
  3. श्रृद्धांजलि!

    ReplyDelete

न मॉडरेशन की आशंका, न ब्लॉग स्वामी की स्वीकृति का इंतज़ार। लिखिए और तुरंत छपा देखिएः